धौलपुर जिले में 28 ज्ञानदीप डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित, शिक्षा के क्षेत्र में SBI Cards की नई पहल; शिक्षा ही सफलता का रास्ता बनाती है” — अविनाश अग्रवाल*

Mar 9, 2026 - 17:56
 0
धौलपुर जिले में 28 ज्ञानदीप डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित, शिक्षा के क्षेत्र में SBI Cards की नई पहल; शिक्षा ही सफलता का रास्ता बनाती है” — अविनाश अग्रवाल*

सरमथुरा (नाहर सिंह मीना) धौलपुर जिले के धनेरा ग्राम में 9 मार्च 2026 को ज्ञानदीप डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन SBI Cards & Payment Services Ltd. के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ पीपल ऑफिसर (CPO) अविनाश अग्रवाल के करकमलों द्वारा किया गया।

यह परियोजना SBI Cards के CSR फंड, पंचायती राज विभाग धौलपुर तथा इको नीड्स फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से साकार हुई है। इस पहल के अंतर्गत जिले में कुल 28 ज्ञानदीप डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को नई दिशा मिल रही है। इस परियोजना का यह चरण अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।

उद्घाटन के दौरान अविनाश अग्रवाल ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और वहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं जैसे पुस्तकें, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, सीसीटीवी कैमरे, फॉल्स सीलिंग, मैट, फर्नीचर, प्रिंटर, टैबलेट, क्यूआर कोड आधारित उपस्थिति प्रणाली तथा सॉफ्टवेयर आधारित प्रबंधन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान और विकास की नई लहर पैदा करेंगी। इस अवसर पर SBI Cards पहल की ओर से सुश्री प्रिया गिल और विशाल गर्ग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद धौलपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निवृत्ती सोमनाथ आव्हाड (IAS) ने अपने संबोधन में कहा कि SBI Cards & Payment Services Ltd. का जिले में 28 ज्ञानदीप डिजिटल लाइब्रेरी और डिजिटल संविधान घर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इस पहल के कारण गांवों में अधिक से अधिक लाइब्रेरी स्थापित करने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हो रही है और पूरे जिले में लाइब्रेरी निर्माण विकास का एक नया मापदंड बन रहा है।

उन्होंने धनेरा लाइब्रेरी के लिए भवन उपलब्ध कराने में सहयोग देने पर विधायक संजय जाटव का आभार व्यक्त किया तथा ग्रामवासियों की सक्रिय जनभागीदारी को इस परियोजना की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

इको नीड्स फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. प्रियानंद आगळे ने कहा कि यह लाइब्रेरी परियोजना ग्रामीण भारत में ज्ञान क्रांति लाने की क्षमता रखती है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए CSR फंड और मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु SBI Cards & Payment Services Ltd. का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद धौलपुर के CEO निवृत्ती सोमनाथ आव्हाड की दूरदर्शी सोच के कारण यह परियोजना दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही है और युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही है। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, इको नीड्स फाउंडेशन की टीम, देवेंद्र सिंह एवं उनकी टीम के सदस्य तथा धनेरा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बद्रीप्रसाद द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है