मकराना में 3 मई को होगा प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Apr 29, 2026 - 14:17
 0
मकराना में 3 मई को होगा प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा एवं विश्वकर्मा युवा मंच के तत्वावधान में आगामी 3 मई 2026, रविवार को प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मकराना स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मारवाड़ इंटरनेशनल एकेडमी), सुभाष नगर को इस ऐतिहासिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। ​प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार जांगिड़ (IRS) के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं और विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है।

​आयोजन समिति ने बताया कि परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को अनुशासन का पालन करते हुए रिपोर्टिंग समय प्रातः 9:30 से 10:15 बजे के बीच केंद्र पर पहुंचना होगा। अंतिम प्रवेश सुबह 10:30 बजे तक दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश वर्जित होगा। ​परीक्षा के सफल संचालन हेतु कैलाशचंद जांगिड़ (जाखली) को परीक्षा केंद्र प्रभारी तथा भैरु प्रसाद जांगिड़ (बरवाला) को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही, जिला परीक्षा प्रभारी के रूप में मनोज जांगिड़ (जूसरी), जितेंद्र जांगिड़ (बरवाला) एवं राहुल जांगिड़ (भैरूंपुरा) व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे हैं।
परीक्षार्थियों हेतु ​आवश्यक निर्देश ​अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। ​परीक्षा में केवल नीले या काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग किया जा सकेगा। ​मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह प्रतिबंधित है। ​इस आयोजन को सफल बनाने में विश्वकर्मा मंदिर अध्यक्ष किस्तूर चंद जांगिड़, तहसील अध्यक्ष चंपालाल जांगिड़ सहित जानकी लाल जांगिड़, वेद प्रकाश, उमाशंकर, मुरारी लाल, रामेश्वर लाल, योगराज (बेसरोली), मनोज (झींटावा), सुभाष (नगवाड़ा कल्ला), पवन, रामावतार, हिमांशु, कमलेश और कन्हैया लाल सिलक जैसे समर्पित कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। ​आयोजन समिति ने समाज के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है