भगवान महावीर का 2625 वां जन्मोत्सव शोभा यात्रा, भजन संध्या एवं भद्धा भक्ति के साथ मनायी गई "जैनो में जैनत्व दिखाई देना चाहिए

Apr 1, 2026 - 18:39
 0
भगवान महावीर का 2625 वां जन्मोत्सव शोभा यात्रा, भजन संध्या एवं भद्धा भक्ति के साथ मनायी गई "जैनो में जैनत्व दिखाई देना चाहिए

"बंदूक की गोली में नहीं, प्यार की बोली में है हर समस्या का समाधान": मुनि सिद्ध प्रज्ञा

नाथद्वारा (पप्पूलाल कीर)  भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज, नाथद्वारा के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में एक विराट प्रवचन सभा एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाथद्वारा सहित मुंबई, कोशिवाडा, सिशोदा और पड़ासली आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

  • अहिंसा और संयम ही विश्व शांति का मार्ग

समारोह को संबोधित करते हुए मुनि सिद्ध प्रज्ञा जी (जिन्होंने 22 देशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार किया है) ने कहा कि महावीर का अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह का सिद्धांत आज के दौर में विश्व युद्ध जैसी भयंकर आपदाओं को रोकने में सक्षम है। उन्होंने जोर देकर कहा, "समाधान बंदूक की गोली में नहीं, बल्कि प्यार की बोली में है। आज विश्व शांति के लिए शस्त्र की नहीं, बल्कि शास्त्र और शांति की मिसाइल की जरूरत है।"

इंसानियत और आचार-विचार पर जोर मुनि संजय कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन कुल में जन्म लेने से भी बड़ी बात 'गुडमैन' (अच्छा इंसान) बनना है। उन्होंने नशा और गुस्सा त्यागने को महावीर जयंती की सच्ची सार्थकता बताया। वहीं, मुनि प्रकाश कुमार जी ने जीवन शैली में सुधार लाने की बात कहते हुए मन की शांति को घर की शांति का आधार बताया।

  • सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रंग

 कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी प्रतीक प्रभा जी, निधि श्री जी एवं मुदित प्रभा जी के हृदयस्पर्शी भजनों एवं विचारों से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल एवं ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने सुमधुर मंगल गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

  • शोभायात्रा से दिया शांति का संदेश

 प्रवचन सभा से पूर्व प्रातः काल नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ शांति और सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।

  • समाज ने व्यक्त किया आभार

 सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार दावरिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और संतों का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन और आभार ज्ञापन ललित कोठारी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विश्वजीत कर्नावट, राजेश मारवाड़ी, कमलेश धाकड़ और युवक परिषद के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................