विधायक राजेंद्र मीणा ने एक करोड़ 65 लाख रुपए की सड़कों का किया उद्घाटन

Apr 29, 2026 - 22:22
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने एक करोड़ 65 लाख रुपए की सड़कों का किया उद्घाटन

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने बुधवार को अलग-अलग ग्राम पंचायत क्षेत्रो में ग्रामीणों की मांग पर अपनी अभिशंशा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एक करोड़ 65 लाख रुपए की सड़कों का उद्घाटन किया विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुख्यालय पलानहेड़ा मैं 35 लाख रुपए तालचिड़ी मैं 50 लाख रुपए ढण्डमै 40 लाख रुपए नाहिडा मैं 40 लाख रुपए की सड़कों का गांवो के पंच पटेलो व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उद्घाटन किया 

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की किसी प्रकार से कमी नहीं रहने दी जाएगी विकास करना मेरा पहली प्राथमिकता है

विधायक राजेंद्र मीणा ने बुधवार को सब प्रथम ग्राम पलानहेड़ा में MDR-63 से पलानहेड़ा आबादी क्षेत्र में 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का पंच-पटेल एवं सम्मानित ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास किया।

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह सड़के ग्रामो के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने के साथ-साथ आमजन के जीवन को और अधिक सुगम बनाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों का उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो हमें निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम नाहिडा के विकास को सशक्त बनाते हुए आज नाहिडा आबादी क्षेत्र में ₹40 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. सड़क का पंच-पटेल एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास किया।

 इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने  ग्राम ढण्ड के विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ढण्ड आबादी क्षेत्र में ₹40 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क का पंच-पटेल एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास किया।

इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम तालचिड़ी के विकास को नई गति देते हुए आज तालचिड़ी आबादी क्षेत्र में ₹50 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का पंच-पटेल एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह सड़के क्षेत्रवासियों के लिए सुगम आवागमन, बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं ग्राम विकास को नई मजबूती प्रदान करेगी। क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु हमारा संकल्प निरंतर जारी है।

यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के साथ गांव की प्रगति को नई दिशा देगा। क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर गांवो के पंच पटेलो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्त्ता बंधु ग्रामीण सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................