ग्राम रथ अभियान विद्यार्थियों की समस्या का मौके पर हुआ समाधान, बदली विद्यालय की तस्वीर

Apr 29, 2026 - 22:11
 0
ग्राम रथ अभियान  विद्यार्थियों की समस्या का मौके पर हुआ समाधान, बदली विद्यालय की तस्वीर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नदबई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटारा में बुधवार को “ग्राम रथ अभियान” ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद जगाई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में शुरू किया गया यह अभियान गांव-गांव पहुंचकर किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहा है।
ग्राम पंचायत कटारा में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यालयी बच्चों ने लम्बे अरसे से चली आ रही राजकीय विद्यालय के प्रांगण विकास की समस्या से उपखण्ड अधिकारी सचिन यादव को अवगत कराया। बरसात और धूल-मिट्टी के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आने-जाने तथा बैठने में कठिनाई होती थी। बच्चों को खेलकूद एवं प्रार्थना सभा के समय भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
उपखण्ड अधिकारी ने अभियान के दौरान मौके पर ही ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण कार्य पूर्ण कराया। कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्यालय परिसर की तस्वीर ही बदल गई। अब विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण मिल रहा है।
ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं अब सीधे गांव तक पहुंच रही हैं और समस्याओं का समाधान भी मौके किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान वास्तव में ग्रामीण विकास की नई मिसाल बन रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................