सिरोही में खण्डेलवाल प्रीमियर लीग का रोमांच 6 मई से: दुधिया रोशनी में होगा क्रिकेट का महाकुम्भ

Apr 28, 2026 - 20:44
 0
सिरोही में खण्डेलवाल प्रीमियर लीग का रोमांच 6 मई से: दुधिया रोशनी में होगा क्रिकेट का महाकुम्भ

सिरोही (रमेश सुथार): खण्डेलवाल (वैश्य) नवपरगना समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला 'खण्डेलवाल प्रीमियर लीग' (KPL) का 11वां सीजन आगामी 6 मई से शुरू होने जा रहा है। सिरोही के ऐतिहासिक अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर आयोजित होने वाला यह पांच दिवसीय टूर्नामेंट डे-नाइट (दूधिया रोशनी) प्रारूप में खेला जाएगा।

  • 14 टीमें और 24 रोमांचक मुकाबले

आयोजन कमेटी के लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में देशभर से कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और मारवाड़ क्षेत्र के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 24 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 मई को दोपहर 3:00 बजे होगा, जबकि ग्रैंड फिनाले 10 मई को शाम 5:00 बजे खेला जाएगा।

विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश - समाज के भामाशाहों के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं:

  • विजेता टीम: 55,000 रुपये एवं ट्रॉफी।

  • उपविजेता टीम: 41,000 रुपये एवं ट्रॉफी।

  • मैन ऑफ द सीरीज: 21,000 रुपये एवं ट्रॉफी।

  • इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

तैयारियां जोरों पर, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण

अरविंद पवेलियन में पिच निर्माण और ग्राउंड तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए सभी मैचों का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। दिन के समय होने वाले 5 मैच 'ग्राउंड बी' पर होंगे, जबकि मुख्य मुकाबले मुख्य मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट में हार्ड टेनिस बॉल का उपयोग किया जाएगा।

मैदान में उतरेंगी ये 14 टीमें: -टूर्नामेंट के ड्रॉ निकाल लिए गए हैं, जिसमें निम्न टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी:

  1. विराट सुपर किंग (सूरत) 2. मारवाड़ टाइटंस 3. चेन्नई वॉरियर्स 4. चेन्नई सुपर किंग 5. राजस्थान सुपरजेंट्स 6. स्पोर्टंस 7. साउथर्न स्टार 8. आमची मुम्बई 9. पुणे वॉरियर्स 10. मरुधरा 11. कर्नाटक रॉयल चैलेंजर (RCB) 12. मुम्बई इलेवन ए 13. मैसूर रॉयल बॉयस 14. गुजरात वॉरियर्स।

खण्डेलवाल समाज के इस वार्षिक खेल उत्सव को लेकर प्रवासियों और स्थानीय समाज बंधुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................