'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रीको एरिया गोल सर्किल के पास कार्रवाई, देसी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार
धौलपुर में पुलिस ने जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी महेश मीना के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम को मिली सूचना के आधार पर रीको एरिया गोल सर्किल के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वजीर (36) निवासी नटपुरा (सरानी खेड़ा), थाना सदर धौलपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए अवैध हथियार के संबंध में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेश मीना, एएसआई भरत सिंह, एएसआई प्रेम सिंह (डीएसटी इंचार्ज), हेड कॉन्स्टेबल नैमीचंद और कॉन्स्टेबल साहबभान शामिल थे।


