गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के अथक प्रयासों से वृज नगर विधानसभा क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात

Apr 28, 2026 - 20:35
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के अथक प्रयासों से वृज नगर विधानसभा क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात

डीग (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य सरकार की सुशासन एवं समग्र विकास की नीति को धरातल पर उतारते हुए गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप डीग जिले के वृज नगर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। गृह राज्य मंत्री बेढम की प्रभावी अनुशंसा, दृढ़ इच्छाशक्ति और जन-समस्याओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता के चलते क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सड़क तंत्र के महत्वपूर्ण कार्यों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
डीग जिले की तहसील बृजनगर के ग्राम गंगावक, खखावली, सिरथली एवं मूंडोती के आबादी क्षेत्रों में मानसून के दौरान 15-20 फीट गहरे पोखरों में वर्षा जल एकत्रित हो जाता था। जल के इस तेज प्रवाह से सड़कों और मिट्टी का भारी कटाव होता था, जिससे हर वर्ष मानव एवं पशु हानि की गंभीर संभावना बनी रहती थी। ग्रामीणों की इस पीड़ा और जन-भावनाओं को समझते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इस विषय को राज्य स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ उठाया।

उनके सार्थक एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत इन गांवों तथा सेवल मंदिर क्षेत्र में प्रोटेक्शन वॉल एवं बॉक्स कलवर्ट ड्रेन निर्माण के लिए 7.37 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इस बहुप्रतीक्षित कार्य से क्षेत्रवासियों को हमेशा के लिए जलभराव और भू-कटाव के खतरे से मुक्ति मिलेगी। ग्रामीण अंचलों में विकास की पहली सीढ़ी वहां की सड़कें होती हैं। क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए गृह राज्य मंत्री बेढम लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने  उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री के समक्ष जनहित में मजबूती से पक्ष रखा। 
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की इसी प्रशासनिक दक्षता और प्रभावी अनुशंसा का परिणाम है कि क्षेत्र में 12.50 करोड़ रुपये की लागत से कुल 26 नई व नवीनीकृत सड़कों के निर्माण की राह खुली है। इन स्वीकृतियों में प्रमुख रूप से क्षेत्र में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर लंबी कुल 10 मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होगा। इनमें नौगावां से बरसाना, नगर रोड से सुन्दरावली और महमदपुर से खोह की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

इसी प्रकार, 7.00 करोड़ रुपये की लागत से 29.43 किलोमीटर लंबी 16 नॉन-पैचेबल सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इनमें सिरथली से भावली मोड, जनूथर से नगला जनूथर, गुलमानी सड़क और निगोही से नगला खोह जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इन विकास कार्यों की स्वीकृतियों से संपूर्ण नगर विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर है। गृह राज्य मंत्री बेढ़म अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए पूर्णतः कृतसंकल्पित हैं। उनका यह भागीरथी प्रयास वृज नगर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को एक नई और मजबूत पहचान देगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................