सभी अधिकारी आम जन की परिवेदनाओं का पूरी जिम्मेदारी से त्वरित निस्तारण करे- जवाहर सिंह बेढम

निमार्ण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने और सड़क निर्माण कार्यों को तय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

Aug 17, 2025 - 12:57
 0
सभी अधिकारी आम जन की परिवेदनाओं का पूरी जिम्मेदारी से त्वरित निस्तारण करे- जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन) जनसंवाद, सरकार और जनता के बीच मजबूत जुड़ाव का प्रमाण है। इसके माध्यम से आम जन की भावनाओं और उनकी समस्याओं को जानने का उनके मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से निराकरण कराने का मौका मिलता है यह बात रविवार को डीग में अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कही।
गृह राज्य मंत्री  गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की बात को पूरी संवेदना से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर  समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि  स्वच्छ जल आपूर्ति, पेंशन सत्यापन, पीएम आवास योजना शहरी,पालनहार, पेंशन, एनएफएसए में नाम जोडने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही कर परिवादी को राहत पहुंचाई जाये। ताकि परिवादियों को संतुष्टि और राहत मिल सके। उन्होंने अत्यधिक वर्षा को देखते हुए राजकीय भवनों में छतों की साफ-सफाई करवाने, जर्जर भवनों में शिक्षण सहित अन्य कार्य नहीं करने, उन्हें असुरक्षित घोषित करते हुए जमींदोज या उनकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में परिवादियों द्धारा जिला परिषद, उद्यान,  स्वास्थ्य, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, उद्योग, जलदाय विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद दर्ज किए गए जिनके मौके पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इससे पूर्व गृह राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत सांवई के ग्राम पूंछरी स्थित पीएचईडी गेस्ट हाउस में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बेढ़म ने कहा कि हमारी सरकार  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशन में 5 साल में 53 हजार किलोमीटर सड़क नेटवर्क तैयार करेगी। अटल पथ, रिंग रोड और ब्रिज निर्माण से सड़कों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो रहा है। ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 1300 गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा गया है एवं 6 हजार 330 किलोमीटर लंबी मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण कराया गया है। ऐसे में उन्होंने नगर विधानसभा में निर्मित की जा रही सड़कों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं वर्तमान में संचालित सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणा में वर्णित सड़क निर्माण कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय हैं कि गृह राज्य मंत्री  बेढ़म के कर कमलों से करोड़ों रुपए की लागत से 60 से भी अधिक सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया चुका है।  बेढ़म नगर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिख रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................