गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु संतों की हुंकार; नवलगढ़ में विशाल पदयात्रा और ज्ञापन

Apr 27, 2026 - 19:48
 0
गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु संतों की हुंकार; नवलगढ़ में विशाल पदयात्रा और ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल तीर्थ स्थल एवं गोल्याणा क्षेत्र से गौ सेवकों, गौरक्षकों व संतों के द्वारा एक दिवसीय गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाकर सोमवार 27 अप्रैल को सभी नवलगढ़ तहसील पहुंच कर लोहार्गल, गोल्याणा के संतो ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील में सोमवार को सभी गांव,ढ़ाणी,पंचायत आदि से ग्रामीण एकत्रित होकर रामदेवरा चौक पहुंचें और वंहा से तहसील कार्यालय तक भजन कीर्तन पदयात्रा करते हुए पहुंचे। उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम को लेकर महन्त योगीदास महाराज एवं लोहार्गल धाम के वेंकटेश पीठ के महंत स्वामी अश्विनी आचार्य के नेतृत्व मे सभी हिंदू एकत्रित होकर गौ हत्या प्रतिबंध व गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रशासन व उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, यह यात्रा धार्मिक व शांतिपूर्ण तरीके से होगी । इस दौरान अनिल बारी,विरेंद्र सिंह शेखावत,विनोद पारीक,शशिकांत शर्मा,पंडित चंद्रपाल शर्मा,योगेंद्र सैनी,रवि सैनी, मोंटी सैनी,सुनील कुमावत,संदीप कुमार, राजकुमार सैनी, श्रीराम कुमावत,रामस्वरूप सैनी आदि सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................