हर्ष वर्धन अग्रवाला अजमेर के नए एसपी:लोकेश सोनवाल को जीआरपी पुलिस अधीक्षक की कमान, राणा को भेजा जयपुर
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के प्रशासनिक स्तर पर ट्रांसफर किए गए हैं। जारी की गई 64 अधिकारियों की सूची में एसीबी अजमेर में डीआईजी नारायण टोगस को जोधपुर से लगाया गया है। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा को पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपुर नियुक्त किया है। उनके स्थान पर जयपुर से हर्षवर्धन अगरवाला को जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर के पद पर लगाया गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक जीआरपी नरेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक बाड़मेर नियुक्त किया है। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल को जीआरपी एसपी की कमान सौंपी गई है। इसी तरह हाडीरानी महिला बटालियान की कमाण्डेन्ट मोनिका सेन को पुलिस अधीक्षक पाली भेजा है। उनके स्थान पर आयुक्तालय जयपुर से उषा यादव को हाडीरानी महिला बटालियान की कमाण्डेन्ट के पद पर लगाया गया है। IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट