बेकाबू टैंकर ने 12 वाहनों को टक्कर मारी: दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

Apr 2, 2026 - 16:14
 0
बेकाबू टैंकर ने  12 वाहनों को टक्कर मारी: दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

उदयपुर में एक बेकाबू टैंकर ने सड़क पर 12 से ज्यादा वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन एक-दूसरे से भिड़ते गए। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

घटना देबारी हाईवे पर पावर हाउस के सामने की है। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड कराया गया।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया- बेकाबू टैंकर ने 12 से ज्यादा वाहनों को चपेट में लिया है। इसमें 4 से 5 कार, लोडिंग टेंपो, बाइक आदि शामिल है। हादसे में करीब 6 लोग घायल हैं। सभी को एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में टैंकर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर आज केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर का अचानक टायर फट गया था। इसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए रॉन्ग साइड जाकर सड़क पर पलट गया। इससे सड़क पर केमिकल का रिसाव हो गया। वहीं टैंकर और केबिन अलग-अलग हो गए। हादसा सुबह 11 बजे प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पावर हाउस स्थित आर्ची गेलेक्सी के सामने का है।

गनीमत रही कि हाईवे पर ज्यादा वाहनों की आवाजाही नहीं थी। एक कार चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। टैंकर ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। हाईवे पर टैंकर का टायर फटते ही तेज धमाके की आवाज हुई। टैंकर के पलटने पर सड़क पर केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने की दो फायर ब्रिगेड को बुलाया।

वहीं पुलिस ने सड़क से केमिकल को साफ करवाया। इस दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद किया। रास्ता साफ होने पर ही ट्रैफिक को निकाला गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है