पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई, खारड़ा मेवासा गांव के खेत से भारी मात्रा में अवैध गांजे के पौधे बरामद,आरोपी गिरफ्तार
बावड़ी (निसार ग़ौरी ) जोधपुर कमिश्नरेट के करवड़ थाना पुलिस ने खारड़ा मेवासा गांव मे कार्रवाई करते हुए एक खेत में अवैध रूप से बुवाई किए गए गांजे के पौधे भारी मात्रा में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
करवड थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक परमेश्वरी विश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के खारड़ा मेवासा गांव में एक टुयबवेल पर फ़सल के बीच में अवैध गाजा की बुवाई करने की सूचना पर करवड पुलिस ने खारड़ा मेवासा गांव के चुनाराम जाट के टुयुबवेल पर दबिश देकर फ़सल के बीच में अवैध रूप से बुवाई किए गए गांजा के पौधे मौके से उखाड़ कर बरामद किया गया।
करवड थाना अधिकारी पुलिस निरीक्षक परमेश्वरी विश्नोई ने बताया कि की इस खेत से बलराम किए गए गांजे के पौधों की गिनती करवाई जिसमें 404 पौधे ग्राम कर आरोपी चुनाराम जाट पुत्र भीकाराम निवासी खारड़ा मेवासा को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।तथा इस मामले की जांच मथानिया थाना अधिकारी कैलाश को सोप गई है।