सेवार्थ फाउंडेशन को मिला सुपर विमेनिया अवॉर्ड 2026; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे शालिनी गोयल रही मुख्य अतिथि

Mar 18, 2026 - 19:18
 0
सेवार्थ फाउंडेशन को मिला सुपर विमेनिया अवॉर्ड 2026; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे शालिनी गोयल रही मुख्य अतिथि

सीकर (सुमेर सिंह राव ) सीकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे शालिनी गोयल ने कहा है कि मौजूदा दौर में बेटों को भी संस्कार देकर उन्हें आदर्श नागरिक बनाएं। बेटियों का तो हम पूरा ध्यान रखते है लेकिन बेटों को स्वच्छंद छोड़ देते हैं। यह अव्यावहारिक और न्याय संगत नहीं हैं।

एडीजे दैनिक उद्योग आस-पास एवं एफएम सीकर व लॉयंस क्लब शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सांवली रोड स्थित कल्याणम् में आयोजित सुपर वुमैनिया अवार्ड एवं गणगौर इवेंट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोल रही थी। शालिनी गोयल ने कहा कि महिलाएं सबका पूरा ध्यान रखती है लेकिन खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती। यह एक बड़ी विडम्बना है। इसलिए मैं मंच के माध्यम से कहना चाहूंगी कि नारी शक्ति को खुद के लिए भी समय जरूर निकालना चाहिए। एडीजे ने कहा कि हमें गणगौर की संस्कृति को जीवित रखना है। चूंकि सबके भीतर गणगौर होती है। 

गणगौर हमारी संस्कृति का ना सिर्फ आधार है बल्कि मातृशक्ति में आध्यात्मिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में भी मददगार होती है। इस मौके पर अंजू अग्रवाल ने नारी शक्ति से ओत प्रोत कविता सुनाई और नेहा पाराशर ने शानदार नृत्य कर सबका मन मोह लिया। तृप्ति त्रिपाठी जिला उपभोक्ता समिति की सचिव ने महिलाओं को मोटिवेशन दिया। कार्यक्रम में सुपर वुमनिया डॉ. सुमन भामू ने आयुर्वेद के महत्व को समझाया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कार्तिकेय शर्मा, एफएम के निदेशक डॉ. अमित माथुर व रक्षा माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया और लॉयंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष अलका शर्मा, सचिव एड. पूजा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ने आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. विक्रम सोढा, मनोज शर्मा, पुजा शर्मा,श्रीराम कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुभाष मील एवं होटल रायसीना के विवेक बहड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुपर वुमैनिया का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आरजे सुरज ने किया। सेवार्थ फाउंडेशन को महिला स्वरोजगार क्षेत्र में उत्कर्ष सेवाओं के लिए अवॉर्ड दिया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................