खेलते समय अचानक खौलते दूध के भगौने में गिरी 10 महीने की बच्ची: चिकित्सको ने किया मृत घोषित

Apr 2, 2026 - 20:12
 0
खेलते समय अचानक खौलते दूध के भगौने में गिरी 10 महीने की बच्ची: चिकित्सको ने किया मृत घोषित

भरतपुर के नदबई थाना इलाके में एक 10 महीने की बच्ची खौलते हुए दूध के भगौने में गिर गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान घर में बच्ची और उसकी मां थी। बच्ची की मां ने दूध खौला कर कमरे में ठंडा होने के लिए रखा था। बच्ची बेड से खेलते समय अचानक गिर गई।

  • बेड के पास दूध ठंडा होने के लिए रखा था

सत्यभान निवासी बेहरामदा गांव ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। घर पर मेरी 10 महीने की बच्ची चांदनी और पत्नी प्रीति थे। सत्यभान मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर के समय चांदनी बेड पर खेल रही थी। प्रीति ने भगौने में दूध को खौलाया और कमरे में बेड के पास ठंडा होने के लिए रख दिया।

  • खेलते-खेलते चांदनी दूध के भगौने में गिरी

चांदनी कमरे में अकेले खेल रही थी। इसी दौरान चांदनी आंगन में घर का काम कर रही थी। खेलते-खेलते अचानक चांदनी बेड से दूध के भगौने में जा गिरी। गिरते ही चांदनी जोरों से रोने लगी। चांदनी के रोने की आवाज सुनकर प्रीति कमरे में पहुंची। चांदनी चेहरे से पैरों तक पूरी तरह से जल गई थी।

  • अस्पताल लाने पर बच्ची को मृत घोषित किया

प्रीति ने तुरंत फोन कर अपने पति को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद चांदनी को तुरंत नदबई लेकर जाया गया। जहां से चांदनी को भरतपुर के RBM अस्पताल रेफर कर दिया गया। RBM अस्पताल में चांदनी को मृत घोषित कर दिया गया। चांदनी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।

  • बिना पोस्टमार्टम करवाए शव ले गए परिजन

नदबई SHO अरुण सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। बच्ची की मौत गर्म दूध के भगौने में गिरने के कारण हुई थी। उन्होंने लिखकर दिया कि उन्हें शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना। बिना शव का पोस्टमार्टम किए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................