गोल्याणा के पास भीषण सड़क हादसा; डंपर की टक्कर से शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत

Apr 29, 2026 - 22:27
 0
गोल्याणा के पास भीषण सड़क हादसा; डंपर की टक्कर से शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव): सीकर-उदयपुरवाटी मार्ग पर गोल्याणा और रामपुर के बीच बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीकर के रेटा गांव निवासी अशोक गुर्जर (सरकारी शिक्षक) अपनी पत्नी पूजा गुर्जर के साथ बाइक (नंबर RJ 23 XS 3138) पर सवार होकर अपने ससुराल चेचियों की ढाणी, टोडपुरा जा रहे थे। वे वहां एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब 1:00 बजे गोल्याणा गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर (नंबर RJ 32 GD 3210) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने घटनास्थल पर ही प्राण त्याग दिए।

हादसे की सूचना मिलते ही झुंझुनू जिले की गोठड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीकर के श्रीकल्याण जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस द्वारा ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................