बाठरडा में रामलीला महोत्सव की धूम, उमड़ रही भीड़

Mar 25, 2026 - 19:34
 0
बाठरडा में रामलीला महोत्सव की धूम, उमड़ रही भीड़

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) चैत्र नवरात्रि के पावन बेला में बाठरडा खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन से ही धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन शाम को यहां आस्था,भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। रामलीला का मंचन उत्तर प्रदेश के त्रिवेणी संगम प्रगराज से श्री बजरंग दल धर्म प्रचारक रामायण रामलीला द्वारा किया जा रहा है। अनुभवी भक्तों की टीम अपने सशक्त अभिनय से रामायण के पात्रों को जीवंत कर रही है। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। रामलीला का मंचन प्रतिदिन संध्या आठ बजे से शुरू होता है। जिसमें राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास और जैसे प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम के सातवें दिन राम सबरी मिलन, राम हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मित्रता जैसे प्रसंग हुए। वही रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य मंच सज्जा और मधुर संगीत पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। संचालक श्रीकांत पाठक एवं महंत प्रमोद कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से जोड़ना है। स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................