शेखावाटी का सेवार्थ फाउंडेशन राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान के लिए चयनित
सीकर (सुमेरसिंह राव) सीकर के सेवार्थ फाउंडेशन को गुजरात गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है l जिसकी प्रक्रिया पिछले 6 महीने से चल रही थी यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र में दिनांक 03 से 05 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान समारोह‑2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक उन्नयन, मानसिक संतुलन और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों से 50 विशिष्ट प्रतिभागी भाग लेंगे। शिविर के दौरान ध्यान, योग, व्यक्तित्व विकास, आत्मचिंतन और जीवन मूल्यों से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मिक उन्नति और सकारात्मक जीवन दृष्टि की प्रेरणा दी जाएगी।कार्यक्रम के अंतिम दिवस प्रतिभागियों को समाज, शिक्षा, सेवा और मानवता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “गुजरात गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन डॉ. अभिषेक कुमार (मुख्य प्रबंध निदेशक) के नेतृत्व में तथा सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज (धाराधाम प्रमुख, सौहार्द शिरोमणि संत) के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. डी. आर. रेवाला, प्रो. जनक सिंह मीणा तथा हिरेन शाह (नियंत्रक, हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र, वलसाड) कार्यक्रम प्रबंधक राजीव भारद्वाज का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त रहेगा। सीकर से सेवार्थ फाउंडेशन को चयनित किया गया है। संस्था की तरफ से ये पुरुस्कार साधना सेठी ग्रहण करेगी l

