'जहां-जहां रथ जाएगा, वहां की समस्याओं का वहीं होगा समाधान': गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म; ग्राम रथ अभियान की मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय की

Apr 29, 2026 - 14:50
 0
'जहां-जहां रथ जाएगा, वहां की समस्याओं का वहीं होगा समाधान': गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म; ग्राम रथ अभियान की मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय की

डीग, (नीरज जैन) राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बुधवार को डीग पंचायत समिति सभागार में विकास रथ एवं ग्राम रथ अभियान की प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास रथ केवल सरकार की योजनाओं के प्रचार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान का एक 'चलता-फिरता प्रकल्प' है।

  • समस्याओं का 'ऑन द स्पॉट' निस्तारण

 गृह राज्य मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम रथ जिस भी क्षेत्र से गुजरे, वहां की मूलभूत समस्याओं का समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, "आमजन की सेवा सर्वोपरि है। इसके लिए यदि अधिकारियों को अतिरिक्त समय देना पड़े या अपनी नींद का त्याग करना पड़े, तो वे पीछे न हटें।" उन्होंने चेतावनी दी कि जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 मंत्री ने विशेष रूप से विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ ग्राम रथ अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों को चिन्हित करें और उनका प्राथमिकता से समाधान करें।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंत्री के निर्देशों की अनुपालना में तुरंत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी 5 दिनों का एक सघन माइक्रो-प्लान बनाने को कहा है, जिसके तहत जिले के 60-65 गांवों को टारगेट कर वहां बिजली, पानी और सड़कों की स्थिति में सुधार लाया जाएगा। समीक्षा बैठक में एसडीएम देवीप्रसाद मीना, अमित मीना, अधीक्षण अभियंता बी.एल. वर्मा, इशू नारंग, पवन सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है