ढाणी प्रशाला में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, समाजसेवी महेंद्र सैनी ने लिया भीषण गर्मी में बेजुबानों की सेवा का संकल्प

Apr 27, 2026 - 18:54
 0
ढाणी प्रशाला में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, समाजसेवी महेंद्र सैनी ने लिया भीषण गर्मी में बेजुबानों की सेवा का संकल्प

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बागोरा स्थित 'ढाणी प्रशाला' में सोमवार को मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। बढ़ती गर्मी और तपिश को देखते हुए समाजसेवी महेंद्र कुमार सैनी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर जल सेवा अभियान की शुरुआत की।

समाजसेवी महेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ढाणी के निवासियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया है कि वे न केवल परिंडों में नियमित रूप से साफ पानी भरेंगे, बल्कि पक्षियों के चुग्गे के लिए दाने की व्यवस्था भी निरंतर करते रहेंगे।

महेंद्र सैनी ने व्यक्तिगत रूप से यह प्रण लिया है कि वे इस ग्रीष्म ऋतु में क्षेत्र में अधिक से अधिक परिंडे लगाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों, आंगन और आसपास के पेड़-पौधों पर परिंडे जरूर लगाएं, ताकि प्यास के कारण किसी भी पक्षी का जीवन संकट में न पड़े।

 परिंडे लगाने के इस पुनीत कार्य के दौरान दुर्गा देवी, मंजू, मुकेश, विनोद सैनी, विनोद, बाबूलाल, नन्हे बालक लक्ष्य कुमार, लोकेश कुमार और रामनिवास सहित ढाणी के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................