गोविंदगढ़ में श्री श्याम वंदना महोत्सवः 14 अप्रैल को होगा चतुर्थ आयोजन, भूमि पूजन संपन्न
गोविंदगढ़ कस्बे में 14 अप्रैल को चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार शाम 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल और समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से होगा।
मंडल अध्यक्ष प्रतीक अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार को सीकरी बाईपास स्थित विधायक फार्म हाउस पर भूमि पूजन और झंडा पूजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश को निमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में आमंत्रित किया गया।
इससे पहले, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में कुंज बिहारी हरिदास (श्री धाम वृंदावन), कनिका ग्रोवर (नीमच), सोनी सिस्टर्स (दिल्ली) और संजय शर्मा (अलवर) जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन ऋषि अग्रवाल (खैरथल) करेंगे।

