मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार सदस्य लक्ष्यराज सिंह से मिले मकराना के जावेद शेख, संगमरमर की कलाकृति भेंट की

Apr 28, 2026 - 20:16
 0
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार सदस्य लक्ष्यराज सिंह से मिले मकराना के जावेद शेख, संगमरमर की कलाकृति भेंट की

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। उदयपुर के सिटी पैलेस में एक गरिमामय शिष्टाचार भेंट के दौरान मकराना निवासी मोहम्मद जावेद शेख ने मेवाड़ राजघराने के सदस्य एवं समाजसेवी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की। इस आत्मीय मिलन के अवसर पर जावेद शेख ने मकराना के विश्व प्रसिद्ध सफेद संगमरमर से निर्मित एक बेहद आकर्षक और कलात्मक मूर्ति उन्हें भेंट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुलाक़ात के दौरान जावेद शेख ने मकराना मार्बल की विशिष्टताओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि मकराना का पत्थर केवल निर्माण सामग्री नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक पहचान है। इसकी मजबूती, प्राकृतिक चमक और शुद्धता इसे दुनिया के अन्य पत्थरों से अलग बनाती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सदियों बाद भी मकराना मार्बल अपनी सफेदी और चमक नहीं खोता, यही कारण है कि इसे ताजमहल जैसे विश्वप्रसिद्ध स्मारकों के लिए चुना गया था।

जावेद शेख की इस पहल और भेंट को स्वीकार करते हुए लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मकराना के शिल्पकारों और वहाँ के मार्बल उद्योग की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा मकराना मार्बल की वैश्विक पहचान राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयासों से न केवल क्षेत्रीय कला को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत को भी नई मजबूती मिलती है।
​यह मुलाकात मकराना के मार्बल उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और कला के संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों और उद्योग जगत ने इसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक सुंदर उदाहरण बताया है, जिससे मकराना की कला और पहचान को और अधिक गौरव प्राप्त होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................