बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कठूमर में हुई कार्यशाला आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड मुख्यालय स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर बुधवार को बिजली कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जयपुर ट्रेनिंग बिंग जोन से आई अधिशासी अभियंता रंजना शर्मा एवं सहायक अभियंता गौरव सिंह ने उपस्थित कर्मियों को सुरक्षा मानकों और सावधानियों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
अधिकारियों ने कर्मियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सावधानी ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
इसके अलावा एफआरटी टीम, जीएसएस के ठेका कर्मी भी कार्यशाला में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान विद्युत कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, उपकरणों के सही उपयोग तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता कठूमर ज्ञान सिंह मीणा, सहायक अभियंता खेड़ली वेद प्रकाश पटेल, कनिष्ठ अभियंता कठूमर वंशीधर गुर्जर, भुवनेश कौशिक, कनिष्ठ अभियंता खेरली ग्रामीण विवेक शर्मा एवं खेडली सिटी के प्रकाश सैनी सहित 134 तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।


