भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती चम्बल नहर: 45 डिग्री तापमान और काली मिट्टी पर बिछाई जा रही कंक्रीट की चादर

Apr 28, 2026 - 20:06
 0
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती चम्बल नहर: 45 डिग्री तापमान और काली मिट्टी पर बिछाई जा रही कंक्रीट की चादर

अंता (शफीक मंसूरी) अंता कोटा से निकलने वाली दाई मुख्य नहर सांगोद रोड़ की दाई नहर में करोड़ों की लागत से नहर को मजबूत रिसाव रोकने के लिए  नहर को पक्की करने का निर्माण कार्य चल रहा 45 तापमान मे पानी से छिड़काव लगा कर चला रहा कंक्रीट कार्य नहर पर काली भूरी मिट्टी पर हो रहा निर्माण कार्य मौके पर नहीं रहते कोई अधिकारी निर्माण कराने की गारंटी गुणवत्ता की क्या गारंटी भ्रष्टाचार के खेल में सहायक अभियंता की बल्ले बल्ले नहर मे चल रहा निर्माण कार्य जी शेड्यूल की धज्जियाँ  उड़ाई जा रही है निर्माण कार्य से पहले मिट्टी रेत को मिक्स डाला जाता फिर उसी पर रोलर द्वारा उठाकर कंक्रीट कार्य किया जाता है कुटाईकर कंक्रीट कार्य किया जाता है लेकिन ठेकेदार द्वारा ड्रेन की मिट्टी पर ही रोलर चलकर निर्माण कार्य किया जा रहा है ऐसी भीषण गर्मी 45 तापमान मे मिट्टी पर सिर्फ अपनी छिड़काव किया जा रहा है जो जीता जागता भ्रष्टाचार का उदाहरण है सीसी के नीचे ट्रेन की काली मिट्टी डाली जा रही है ना CNS डाली जा रही है ना कोई CNS का प्लांट है अधिकारियों की अनदेखी करते हुए ठेकेदार अपने मनमर्जी से नहर में चल रहा कंक्रीट कार्य पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है नहर पर कंक्रीट करने के लिए पहले काली मिट्टी निकाली जाती है लेकिन ठेकेदार द्वारा ड्रेनेज की काली मिट्टी को उसी को रोलर  लेवलिंग कर फैलाई जा रही है क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी भी ऐसे घटिया निर्माण कार्यों को ले देकर खानापूर्ति की जाती है नहर निर्माण कार्य पर अंत अधिशासी अभियंता संबंधित अधिकारी ने आज मोके पर जाकर विजिट नहीँ की नहीं कोई अधिकारी मौके पर रहता आपको बता दे निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार मे खेल में कमीशन हुआ बंद हिस्सेदारी चालू इसलिए ठेकेदार अपने मनमर्जी से निर्माण कार्य करता है उसे किसी भी अधिकारी का डर नहीँ रहता बे खौफ होकर काम करता है चम्बल की दाई नहर परियोजना के नाम पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये स्वीकृत कर सिंचाई विभाग को भेजे जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सांगोद रोड पर मोलखी एवं बमुलिया माताजी के समीप नहर निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य बिना तकनीकी मानकों के किया जा रहा है। मौके पर सीएडी (कमांड एरिया डेवलपमेंट) विभाग का कोई कर्मचारी निगरानी के लिए उपस्थित नहीं रहता, जबकि कार्यालयों में कर्मचारी उपलब्ध हैं।आरोप है कि अधिकारी फील्ड निरीक्षण करने के बजाय कार्यालयों तक सीमित रहते हैं। इस कारण निर्माण कार्य करने वाली कंपनी मनमर्जी से काम कर रही है और केवल कागज़ों में प्रगति दर्शाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है पिछले वर्ष किए गए नहर में कंक्रीट कार्य गारंटी के पहले ही दम तोड़ चुके हैं जगह-जगह नहर में पूरी कंक्रीट सीसी खोखली होकर जर्जर हो चुकी जिससे नहर का रिसाव होना ते है 
अंता उपखंड क्षेत्र में नहर के विकास कार्यों को कागज़ों में प्राथमिकता दिए जाने और गुणवत्ता की अनदेखी के भी आरोप लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने उच्च स्तरीय जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सिंचाई सुविधा मिल सके।
नहर पर  इस समय पक्का घटिया निर्माण कार्य जोरो पर चल रहा है आपको बता दे सांगोद रोड़ दाई मुख्य नहर  जो जर्जर हालत में हो चुका थी  जिससे किसानों को पूरा पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण जल संसाधन विभाग द्वारा नहर का  उपखंड का काम ठेकेदार अपनी मनमर्जी के अनुसार कर रहा है निर्माण कार्य पर किसी भी अधिकारी की मॉनिटरिंग नहीं होने से ठेकेदार द्वारा लगभग 45 पारा गर्मी में निर्माण कार्य जारी है निर्माण कार्य में काली भुडा डस्ट  रेट और वही केनाल से काली मिट्टी वही फैलाई जा रही है   ऐसी भरी गर्मी में निर्माण कार्य में पानी की अधिक आवश्यकता होती है और निर्माण को भरपूर गिला रखा जाता है लेकिन यहां पर पानी के छिड़काव से ही काम चलाया जा रहा है ऐसे में इस भीषण गर्मी में कैसे यह निर्माण कार्य रुक पाएगा यह एक भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण हैनहर के निर्माण में खामियां ही खामियां पाई जा सकती है। नहर  के निर्माण में कुटाई की जाने वाली मिट्टी की बिना कुटाई के ही समतल कर उस पर नाम मात्र ही छिड़काव कर खानापूर्ति कर  निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण में सामग्री की हालत और भी खराब है। इधर काम कार्य रहे मजदूर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निर्माण सामग्री का मानक के अनुसार नहीं डालता ठेकेदार द्वारा बताई गई अनुसार सामग्री डाली जाती है नहर में चल रहे अधिकांश निर्माण कार्य निर्माण सामग्री से गुणवत्ता की उड़ाई जा रही है धज्जियां क्षेत्र में चल रहे विभागों में निर्माण कार्यों में अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा बिलो रेट पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा जी शेड्यूल में दर्शाई गई निर्माण सामग्री सें निर्माण ना करा कर घटिया किस्म के निर्माण सामग्री काम में ली जा रही है फिर भी अधिकारी इस घटिया निर्माण में कमीशन खोरी की लूट में गुणवत्ता दे रहे है अधिकारियों को जब भी फोन करोगे एक ही जवाब मिलता है मैं मीटिंग में हूं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................