तहसील कार्यालय की शिफ्टिंग मे देरी को लेकर लोग हो रहे हैं परेशान

Sep 14, 2025 - 06:19
 0
तहसील कार्यालय की शिफ्टिंग मे देरी को लेकर लोग हो रहे हैं परेशान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के तहसील भवन को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्षों में  कंडम घोषित  किए जाने एवं हाल ही के दिनों में तहसील में आए अपने निजी कार्य से छज्जे के नीचे बैठे फरियादियों पर प्लास्टर झड़ने से चोटील हो जाने के उपरांत स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। ‌
 तहसील कार्यालय को अस्थाई रूप से किले में स्थित अटल सेवा केंद्र पर ले जाया गया। तहसील में बैठने वाले कार्मिकों द्वारा किले में स्थित अटल सेवा केंद्र पर तहसील कार्यालय को शिफ्ट किए जाने का विरोध 2 दिन हड़ताल रखकर किया गया ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास प्रबंधन समिति विद्यालय प्रशासन द्वारा भी अटल सेवा केंद्र में अस्थाई रूप से तहसील कार्यालय स्थापित का विरोध छात्र-छात्राओं के हित को नजर रखते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर व्यक्त किया गया।
इस पर उपखंड अधिकारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर तहसील कार्यालय को अस्थाई रूप से विद्यालय गेट से बाहर वर्तमान में संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पूर्व में यहां महाविद्यालय संचालित थी। इस जगह को तहसील कार्यालय के लिए उपयुक्त माना गया।
जिस पर खंड मुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में विद्यालय के प्रिंसिपल धनमत खान शिक्षा विभाग के एसबीओ सभी तहसील में बैठने वाले कार्मिकों पब्लिक नोटरी स्टांप सेलर डीड रायटरों की सहमति स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रही। 
फिलहाल तहसील कार्मिक तहसील कार्यालय के पूर्ण रूपेण शिफ्टिंग नहीं होने तक खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में बैठ रहे है। जबकि तहसील कार्यालय अटल सेवा केंद्र में चल रहा है। इससे लोगों को इधर-उधर कार्य के लिए भागना पड़ता है।
इधर तहसील कार्यालय को शिफ्ट किए जाने को लेकर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टाफ से आज शनिवार को वार्ता की गई ।उन्होंने बताया कि आज दिनांक तक हमें कोई भवन खाली करने के शिफ्टिंग आदेश विभाग द्वारा नहीं दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अखबारों के माध्यम से महात्मा गांधी विद्यालय को अटल सेवा केंद्र में शिफ्ट किए जाने के समाचार पढ़ने को मिल रहे हैं।  जबकि इस विद्यालय में वर्तमान में 7 कक्षाएं संचालित हो रही है। 92 बच्चों की वर्तमान में संख्या मौजूद है। विद्यालय स्टाफ भी 7 का मौजूद है।
अटल सेवा केंद्र में एक हाल ही स्थित है‌। जिसमें 7 कक्षाएं चलाना एक साथ छोटे-छोटे बच्चों के साथ संभव नहीं है। अटल सेवा केंद्र में जगह का विद्यालय बच्चों के लिए अभाव रहेगा। इधर डीड राइटर पब्लिक नोटरी स्टांप सेलरो का कहना है कि वर्तमान में चल रही राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में हमें बैठने के लिए छाया का अभाव एवं बंदरों का आतंक है। हमें  यहां परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में फिलहाल तहसील कार्यालय के शिफ्टिंग कार्य मे देरी हो रही है। जिससे तहसील कार्यालय में कार्य से आने वाले लोगों को स्थाई समाधान जगह का नहीं होने से इधर-उधर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................