कोरोनो जागरूक रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक बाँटे मास्क

Oct 20, 2020 - 21:36
 0
कोरोनो जागरूक रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक बाँटे मास्क

अलवर, राजस्थान

राजगढ़::-  राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे नो मास्क नो एंट्री के अंतर्गत नगर पालिका राजगढ़ व लॉयंस क्लब राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना जागरूक संदेश रैली निकाल मास्क वितरण किये। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभय कुमार मीणा ने बताया कि रैली नगर पालिका से मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक रैली निकाली गई। रैली मे साबुन से हाथ धोने, दो गज दूरी, जरूरी जैसे स्लोगन व पोस्टरो का प्रयोग किया वह SDM केशव कुमार मीना ने होशला अफजाई के साथ प्रयासो की सराहना की।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभय कुमार मीणा, लायंस क्लब अध्यक्ष संजय राजस्थानी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष व विजन सलाहकार लॉयन खेम सिंह आर्य, प्रांतीय कार्यकारिणी वीरेंद्र दाधीच, लॉयन एन एल वर्मा, लोकेश रावत, जयनारायण मीणा, हीरो शोरूम मालिक सुरेश प्रकाश सेन, कार्यकारी एएसआई भोरे लाल वर्मा, कुलदीप आर्य, मदन लाल शर्मा, नन्द लाल वर्मा, आयुर्वेदिक औषधालय वेद सुरेश चंद शर्मा, सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। 

  • रिपोट- महावीर सैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow