सेवा पखवाड़ा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक लगेंगे शिविर
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा शहरी सेवा शिविर पखवाड़ा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के सभी नागरिकों के सेवा पखवाडे अभियान केअंतर्गत लक्ष्मणगढ़ शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई, सीसी व डाबर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य, शहरी निकायों में स्ट्रीट लाईटों को रिपेयर किया जावेगा, अन्धेरी व सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य होगें।
स्वच्छ शासन विभाग के आदेशानुसार प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव, यू.डी. टैक्स जमा करवाने का कार्य, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी किये जायेगें, नालियों की मरम्मत, जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी. तथा ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस , ओ.एफ.सी मोबाईल टावर एन.ओ.सी.ई.डब्लयू.एस. प्रमाण पत्र आदि जारी करना प्रमुख कार्य शिविर अंतर्गत होंगे।
नगर पालिका क्षेत्र में अनुमोदित योजनाओं के पट्टे/69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अंतर्गत पट्टे व उपविभाजन-पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण, विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी की जावेगी।पीएम और सीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन प्राप्त किए जाएँगे एवं लम्बित आवेदन प्रकरणों को ऋण वितरण किया जाएगा। विद्यालय, आंगनवाड़ी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त कर सरकार की मंशा अनुसार आम जनता को लाभांवित किया जायेगा।