महिला परिचालक के साथ महिला ने की मारपीट पुलिस में हुआ मामला दर्ज

Sep 14, 2025 - 06:15
 0
महिला परिचालक के साथ महिला ने की मारपीट पुलिस में हुआ मामला दर्ज

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ में   रोडवेज महिला परिचालक रामेश्वरी बाई यादव ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह  अलवर अगार में परिचालक पद पर कार्यरत है। दिनांक 12-9-25 को मेरी ड्यूटी सुबह संख्या ए 20 पर दिल्ली अलवर लक्ष्मणगढ़ पर थी। समय 16 ,20 अलवर से लक्ष्मणगढ  जाते समय बुर्जा में प्रीति मीणा पुत्री रामबाबू निवासी लक्ष्मणगढ़ ने बस में उल्टी कर यात्रियों से झगड़ा कर रही थी ‌। यात्रियों द्वारा बताया कि इस लड़की ने शराब पी हुई है। यह लड़की यात्रियों से झगड़ा कर रही है। मेरे द्वारा लड़की व यात्रियों को समझाया गया । ड्यूटी के दौरान बस स्टैंड लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर  आरजे 02  एनबी 3830 रॉयल एनफील्ड पर दो लड़के बस स्टैंड पर आए। उनके साथ 15 ,20 लड़के और भी लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड पर आए प्रीति मीणा के भाई वह उनके साथियों ने प्रीति मीणा के साथ मिलकर मुझसे मारपीट की कुछ अन्य लड़कों ने चालक मोनू शर्मा के साथ भी मारपीट की यह घटना 17,45 बजे की है ।पुलिस आने पर सभी फरार हो गए पुलिस हमें नये बस स्टैंड से लक्ष्मणगढ़ राज्यकीय चिकित्सालय में लेकर गई वहां हमारा प्राथमिक उपचार करवाया गया प्रार्थियों को अलग-अलग जगह काफी चोटे आई हैं। उपचार की प्रति संलग्न है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जावे। जांच अधिकारी शहजाद खान एएस आई  ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................