गोविंदगढ़ में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर: हसनपुर में की कार्रवाई, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

Feb 10, 2026 - 14:09
 0
गोविंदगढ़ में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर: हसनपुर में की कार्रवाई, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

अलवर के गोविन्दगढ़ में तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम हसनपुर में तहसीलदार डॉ. बसंत परसोया के नेतृत्व में चारागाह और सिवायचक भूमि से अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।

  • चारागाह और सिवायचक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

इस अभियान के तहत हसनपुर में चारागाह और सिवायचक भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने मौके से छड़ियां, गोबर के उपले और सरसों के डंठल जैसी अतिक्रमण की सामग्री को जब्त किया।

  • पुलिस बल रहा मौजूद

 कार्रवाई के दौरान पटवारी बाबली जाटव, कृष्णवीर, मनीष मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक नारायण सैनी और सहायक पुलिस निरीक्षक हीरूलाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हटाई गई सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ग्राम विकास अधिकारी गिरिराज प्रसाद को सौंप दिया गया।

तहसीलदार डॉ. बसंत परसोया ने स्पष्ट किया कि चारागाह और सिवायचक भूमि पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................