केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिला बिचगॉवा का प्रतिनिधि मंडल
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) ग्राम पंचायत बिचगॉवा को पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ मे यथावत रखने के लिये अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को बिचगॉवा प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। बिचगॉवा निवासी गोविंद सिंह फौजी ने बताया है कि बिचगॉवा को पं.सं. लक्ष्मणगढ से हटाकर पं.सं. रेणी में जोडा गया है जो कि आर्थिक एवं भोगोलिक दृष्टि से न्याय पूर्ण नहीं है। पंचायत समितियों के परीसीमन में ग्राम पंचायत बिचगाँवा को रैणी में लगायाजाना तर्क संगत नही है। ग्रा.पं. बिचगाँवा की दूरी पं.स.लक्ष्मणगढ़ से 10 कि.मी. है जबकि पं.स. रेणी की दूरी 25-30 कि.मी. है।
ग्रा.बिचगाँवा की तहसील व उपखण्ड कार्यालय लक्ष्मणगढ़ है। इसकी आपत्ति हमारे द्वारा समय-समय प्रेषित की गई। 9 अप्रैल 2025 केन्द्रीय मंन्त्री भूपेन्द्र यादव (प्रतिनिधी प्रतीभा सिंह बडोदामॆव)SDM लक्ष्मणगढ़,जिला कलेक्टर जिसकी आपत्ति के 21 बिन्दु एवं पं.स. लक्ष्मणगढ का नक्सा भी ज्ञापन पत्र के साथ संलग्न किया। यदि ग्रा.प. विचगाँवा को पुनः पं.स. लक्ष्मणगढ़ में नही जोडा गया तो समस्त ग्रामवासी आगामी सभी चुनावों का बहिस्कार करेंगे एवं अपने अधिकारों के लिये जन आन्दोलन करेंगे । जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।हमारी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए हमारी ग्रांम पं. बीचगावा को पुनः पं.स. लक्ष्मणगढ में जोडा जाए।
इस दौरान हीरालाल मीणा , ललित कुमार जैन , प्रदीप कुमार जैन , ईश्वर प्रसाद सैनी , गोविंद सिंह पूनिया , भूरू सैन , राजू खटीक , भूप सिंह सैनी , मुकेश कुमार शर्मा , बद्री प्रसाद सैनी , हुकी राम सैनी , छोटी प्रजापत , महेंद्र किराड , रामनारायण मीणा , रमेश चंद सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


