नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 सितंबर को
लक्ष्मणगढ़ ( अलवर) कमलेश जैन
अशोका फाउंडेशन व शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के सौजन्य से खंडेलवाल धर्मशाला राजगढ. मे निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जा रहा है। सोनिया धीरज जैन ने बताया कि गुरुवार, 25 सितंबर,2025 समय सुबह 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक खंडेलवाल धर्मशाला राजगढ़ मे शिविर लगाया जायेगा। शुभम नागर ने बताया है कि मरीज अपना मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड की 2 फोटो कॉपी शिविर साथ में लेकर आए ।


