अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत:अनियमितताओं का आरोप; CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दौसा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर देवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही धरना प्रदर्शन करने की भी अनुमति मांगी गई है। ज्ञापन में बताया कि पिछले काफी दिनों से जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं का मुद्दा उठता आया है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ज्ञापन में लगाए कई आरोप
- जिला अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी टाइम पर नहीं आते हैं और ड्यूटी टाइम पूरा होने से पहले ही चले जाते हैं, जिससे मरीजों को हॉस्पिटल में भटकना पड़ता है।
- ओपीडी के बाद इमरजेंसी में विभाग वाइस ऑन कॉल ड्यूटी लगती हैं, लेकिन ओपीडी के बाद कोई भी डॉक्टर ऑन कॉल नहीं आता है।
- ICU में 9 बैड और वेंटिलेटर का उद्घाटन किया था, लेकिन ICU के आज तक वेंटिलेटर चालू नहीं किए गए, सिर्फ उद्घाटन का दिखावा किया गया था।
- अस्पताल में 2 सोनोग्राफी सेंटर है, लेकिन मरीजों को 10 दिन बाद की तारीख दी जाती है। इससे मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर मोटी रकम देकर सोनोग्राफी करानी पड़ती है।
- इसके साथ ही सफाई व्यवस्था, पार्किंग, जांच मशीनों के बंद होने समेत कई मुद्दों को लेकर कलेक्टर को शिकायत दी है।
आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरेश मीरवाल, जिलाध्यक्ष उम्मेद बैरवा, भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर दादर, सिकराय विधानसभा अध्यक्ष राधेश्याम पाट, जिला सचिव सोनू बंशीवाल, महासचिव सुशील महुआ, लालसोट विधानसभा अध्यक्ष पायलट बैरवा, विधानसभा मीडिया प्रभारी राहुल, जिला सचिव अजय प्रेमपुरा, राजू, सुनील डोरिया, सीताराम, शिव जारवाल, रवि अंबेडकर, रतिराम, अजय, हंसराज, उमेश दादर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

