गोविन्दगढ़ में शहरी सेवा शिविर में आए अधिकारी तो आमजन को कार्य होने की बढ़ी आस
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभागों के कर्मचारी नही होने की खबर प्रकाशित होने पर उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आज शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे वहीं चिकित्सा विभाग के मौके पर नहीं आने पर उपखंड अधिकारी निहारिका शर्मा के द्वारा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एस के शर्मा को शिविर में मौके पर बुलाया और तत्काल शिविर में चिकित्सा कर्मियों को बिठाकर वहां आए हुए लोगों के जांच प्रारंभ कराई।
वही रामबास ग्राम पंचायत के नगर पालिका में आ जाने के बाद वहां के लोगों को राशनकार्डो में आ रही समस्याओं पर भी उपखंड अधिकारी निहारिका शर्मा ने संज्ञान लेते हुए समस्याओं को दूर करते हुए राशन कार्ड का कार्य प्रारंभ कराया जिससे रामबास क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
आज आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों अथवा विशेष योग्यजन के ऑनलाइन आवेदन 6 प्राप्त हुए शिविर में यूआईडी कार्ड दो SAP से युक्त सहायता (आवश्यक कृत्रिम अंग उपकरण) का 1 पंजीकरण किया गया।
विद्युत विभाग में विद्युत सप्लाई में व्यवधान संबंधी 6 शिकायतें मिली वहीं ढीले तारों को व्यवस्थित करने का एक शिकायत प्राप्त हुई इसके अलावा बिल संबंधी दो समस्याओ की शिकायत प्राप्त हुई। jen विपलेश कुमार ने बताया कि कस्बे में खराब मीटरो को बदलने की प्रक्रिया में 40 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
महिला बाल विकास विभाग में समेकित बाल विकास योजना का कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए 280 पूरक पोषाहार के लाभार्थियों की सूचना 185 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की जानकारी व आवेदन पांच राष्ट्रीय पोषण मिशन की गतिविधियों व कुपोषण संबंधी सूचना 2 पंजीकरण हुए।
Phed विभाग में एक लीकेज की शिकायत प्राप्त हुई जिसे तत्काल सही कर दिया गया वहीं वार्ड 17 के निवासियों के द्वारा पानी के वितरण के समय में आ रही समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
चिकित्सा विभाग के द्वारा शिविर में 64 लोगों की जांच की गई जिनमें 52 व्यक्ति एवं 12 महिलाएं थी जिन्हें उचित परामर्श देकर एवं दवाइयां वितरित की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा 8 एनएफएसए में पंजीकरण किए गए जिनमें 6 रामबास से एवं दो गोविंदगढ़ से किए गए। वही नगर पालिका के द्वारा 18 जन्म प्रमाण पत्र ,विवाह प्रमाण पत्र ,एक एवं मृत्यु प्रमाण पत्र एक जारी किया गया।
नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई कर्मचारियों को शिविर में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं सभी सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। स्वच्छता पखवाड़े के तहत नरेगा कर्मचारियों के द्वारा किले स्थित सीताराम मंदिर की सफाई की गई।
शहरी सेवा शिविर में सफाई व्यवस्था में सुधार एवं ब्लैक स्पॉटों की समाप्ति।सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत बंद पड़ी लाइटों को चालू करना। राईजिंग राजस्थान के प्राप्त निवेश प्रस्तावों हेतु भूमि चिन्हीकरण, स्वीकृतियाँ। जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी., ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी-मोबाइल टावर एनओसी./ईडब्लयूएस. प्रमाण पत्र आदि जारी करना।
नमो पार्क को विकसित करना एवं सड़क मरम्मत/पेच वर्क के कार्य करना। आवारा पशुओं को पकड़ना। पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर, विकसित करना।
नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, सीवर लाईन के लीकेज की मरम्मत।
पीएम और सीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदन प्राप्त करना एवं लम्बित प्रकरणों को ऋण वितरण करना। कृषि भूमि के पर बसी आबादियों में लीज होल्ड/फ्री होल्ड पट्टे जारी करना। लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र, नामान्तरण एवं नाम हस्तातन्तरण। निकायों की योजनाओं में विक्रय आवंटित भूमि/भूखण्ड के लीज होल्ड/फ्री होल्ड पट्टे जारी करना। लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे (आवंटन नीति, कच्ची बस्ती, स्टेट ग्रांट के पट्टे, नियम 1974 के नियम 18 से 19 में आवंटित भूमि को छोड़कर)।
अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि का कार्य इस शिविर में किया जा रहा है।

