दुर्गा माँ की नयनाभिराम झाँकी के साथ निकाली कलश यात्रा

Jan 17, 2024 - 18:15
 0
दुर्गा माँ की नयनाभिराम झाँकी के साथ निकाली कलश यात्रा

राजगढ़ (अलवर)

रैणी उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम कस्बे की जय माता दी सेवा समिति के तत्वाधान मे पहाड़ी की तलहटी स्थित बने दुर्गा माता मंदिर पर विधी विधान से पूर्जा अर्चना कर 71 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रख कर बैण्ड़ बाजे के साथ नाचते गाते  मुख्य बाजार होते हुए गंगाा माता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मे पांच देवियो की जीवंत झाँकी सजाई गई।

मुख्य बाजार मे कलश यात्रा पर कई जगह पुष्प वर्षा की गई। भोली जैन और राधा कृष्ण यादव मुख्य यजमान रहे। प. जनार्दन शर्मा ने विधी विधान से हवन पूजन आदि करवाया और बरसी दान भी करवाया। इस दौरान दुर्गामाता मंदिर के महंत बजरंग शर्मा,हनुमान मंदिर के महंत मोहनलाल शर्मा, मंगतूराम खण्ड़ेलवाल,भोली जैन,बबली लखेरा,राजेन्द्र जैन,कमलेश सोनी,मुरारी जैमन,अशोक गोयल, सुरेश जैन,संजय गोयल,प्रमोद जैन, जीतेन्द्र खण्ड़ेलवाल,शिवम गोयल, महेश खण्ड़ेलवाल,जतिन गोयल,धोनी जैन सहित काफी संख्या मे महिला पुरूष मौजूद थे। मुख्य आकर्षक श्याम बैंड रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................