विधायक देवी सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) स्थानीय विधायक देवी सिंह शेखावत ने रविवार को अपने ज्ञानपुरा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण सुना। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद विधायक शेखावत ने जनसुनवाई आयोजित कर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचार प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करते हैं। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम समाज में जनभागीदारी, सेवा भाव और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हमें एकजुट होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।शेखावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने देश और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा कार्यकर्ताओं ने किया और अंत में सभी ने राष्ट्र हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।