भाजपा ने लोक सभा चुनावों में जनता से किए गए अपने वायदे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया - डॉ शैलेश

Aug 15, 2020 - 00:35
 0
भाजपा ने लोक सभा चुनावों में जनता से किए गए अपने वायदे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया - डॉ शैलेश

डीग,भरतपुर 
डीग (-14 अगस्त) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने  जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर, ट्रिपल तलाक पर रोक लगाकर, व अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम के मंदिर का शिलान्यास कर जनता से किए गए अपने वायदे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया है । किसान मजदूरों के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तथा उनके खातों में नगद राशि डालकर उनकी हर संभव मदद की जा रही है।  यह बात भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने शुक्रवार को डीग भाजपा शहर और ग्रामीण मंडल की नवीन कार्यकारिणियों के नवीन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कहे।

उन्होंने कहां कि वही दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी अंतर कलह के चलते पिछले दो माह से होटलों में मस्त हैं जबकि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सिंह ने आरोप लगाया की प्रदेश प्रदेश सरकार विकास कार्यों में डीग -कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ  सौतेला व्यवहार कर रही है जिसके चलते चिकित्सा सेवाओं की हालत बदहाल है। पानी बिजली यह हालत तो और भी बदतर है चंबल परियोजना में डीग कुम्हेर क्षेत्र के लोगों को नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे है। कस्बे के आधा दर्जन  क्षेत्र  आज भी चंबल के मीठे पानी से वंचित है। उन्होंने इस मौके पर श्री हिंदी पुस्तकालय समिति सभागार में भारतीय जनता पार्टी की शहरी व ग्रामीण मंडल की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पार्टी के प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोहन रारह शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शर्मा भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लखपत गुर्जर, जिला कार्यसमिति सदस्य गौरव सोनी हरपाल सोलंकी लालचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके वाद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सिंह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ डीग उपखंड क्षेत्र की  समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी को ज्ञापन दिया । 

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow