दो पक्षों में आपसी कहासुनी बनी जंग, आधा दर्जन लोग हुए घायल मामला दर्ज

Feb 8, 2022 - 08:17
Feb 8, 2022 - 11:01
 0
दो पक्षों में आपसी कहासुनी बनी जंग, आधा दर्जन लोग हुए घायल मामला दर्ज

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/राजीव झालानी)

बयाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मामूली कहासुनी में ऐसा तूल पकडा कि देखते देखते दोनों पक्षों में लाठीभाटा जंग हो गई। दोनों पक्षों के आधा दर्ज से अधिक घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरूद्ध लाठीभाटा से हमला कर चोटें पहुंचाने के मामले दर्ज कराए गए है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के मूला गुर्जर की ओर से दूसरे पक्ष के अमरसिंह, राजवीर, भगवानदास, वीरेन्द्र, उदयसिंह, मुकट, सुरेश गुर्जर आदि के विरूद्ध रास्ते में रोककर लाठीडंडो से हमला कर मारपीट कर चोटे पहुंचाने, हमले में दीवान,महेश व साबो आदि के गंभीर चोटें आने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष की पीडित महिला चमेला पत्नी भगवानदास की ओर से दीवान, महेश, संतो, साबो, अमरसिंह, निर्भय, लोकेश, आदि के विरूद्ध लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर चोटें पहुंचाने और उसके पति भगवानदास आदि के गंभीर चोटें पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घायलों का मेडीकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही शुरू की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है