अनुपम शर्मा ने RAS परीक्षा में 65 वीं रैंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
RAS परीक्षा परिणाम में 65 वीं रैंक हासिल कर हिण्डौन सिटी निवासी अनुप शर्मा पुत्र स्व.श्री राम अवतार शर्मा ने अपना एवं अपने परिवार का किया नाम रोशन ।
एकेडमिक बैकग्राउंड- अनुपम शर्मा ने स्कूली शिक्षा हिंडौन सिटी से प्राप्त की।जिसमें कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं में राजस्थान बोर्ड मेरिट लिस्ट में क्रमशः कक्षा 10 वीं में 11 वां एवं कक्षा 12 वीं में 8 वां स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की। NIT कर्नाटक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक 2017 में पास ।
करंट जॉब- छात्रावास अधीक्षक पिछले 6 महीने से कार्यरत
पारिवारिक स्थिति- परिवार में मां , पत्नी एवं सात माह का बच्चा । पिता रेलवे में कार्यरत थे जिनका देहांत 1996 में हो गया।
RAS परीक्षा की तैयारी मुख्य रूप से स्वाध्याय एवं लर्निंग मेटेरियल कोचिंग नोट्स एवं यूट्यूब के माध्यम से करंट अफेयर,इस हेतु स्पेशली सिर्फ IAS चैनल का मेंशन करना चाहूंगा। मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए टैस्ट सीरीज ज्वाइन की और इंटरव्यू हेतु कनेक्ट सिविल एवं स्प्रिंग बोर्ड कोचिंग में इंटरव्यू दिये।
RAS परीक्षा 2023 के इंटरव्यू में विभिन्न फील्ड से सवाल पूछे गए जिनमें मुख्य तौर पर इंटरनेशनल रिलेशंस, भारत की आंतरिक सुरक्षा,आपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता,सस्टेनेबल डेवलपमेंट और कुछ व्यावहारिक प्रश्न जैसे एसडीएम के तौर पर भ्रष्टाचार खत्म करना, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वन करना तथा अन्य कुछ तथ्यात्मक प्रश्न भी पूछे गए।
अनुपम शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में मैं अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, गुरुजनों का आशीर्वाद एवं परिवारजनों तथा मित्रों का हर परिस्थिति में सहयोग हर पल मिला। इस परीक्षा की लंम्बी अवधि के दौरान कई उतार -चढ़ाव आए लेकिन अच्छे लोगों की संगत एवं घरवालों के सहयोग से इन्हें ओवर कम कर पाए। शर्मा ने बताया कि मेरे लिए इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेरी प्रेरणास्रोत मेरी मां अनीता शर्मा रही है। मेरी मां के संघर्ष ने मुझे हमेशा सही सीख एवं सही रास्ते पर रहने व अपने नैतिक मूल्यों पर बने रहने में सहयोग किया।