खाटू श्याम मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन

May 30, 2026 - 19:07
 0
खाटू श्याम मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) श्याम बाबा (खाटू श्याम) नेताजी वाले गली में स्थित मंदिर में आज दोपहर को सुंदरकांड पाठ हनुमान जी और श्रीराम की स्तुति के साथ बाबा श्याम का गुणगान किया गया।  यह कार्यक्रम दोपहर की बेला में संगीतमय भजनों, अखंड ज्योति प्रज्वलन और महाआरती के माध्यम से संपन्न हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रारंभ और मंगलाचरण: कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से की गई। स्थानीय गायक मंडली द्वारा संगीतमय तरीके से सुंदरकांड के दोहे और चौपाइयां गाई गई। इससे भक्तों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली।
सुंदरकांड के पश्चात बाबा खाटू श्याम को रात्रि में समर्पित भजनों में हारे के सहारे की प्रस्तुति एवं संकीर्तन आयोजित किया गया।
महाआरती और प्रसाद: अंत में हनुमान जी और बाबा श्याम की महाआरती की गई ‌। उपस्थित भक्तों को भोग व प्रसाद वितरित किया गया। जैकी खंडेलवाल ने बताया कि इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति मय बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................