रोडवाल के मोलडनाथ आश्रम में दो तपस्वियों ने पूर्ण की पांच दिवसीय पंचधुनी तपस्या, ग्राम महोत्सव में हुआ सम्मान

May 30, 2026 - 12:32
 0
रोडवाल के मोलडनाथ आश्रम में दो तपस्वियों ने पूर्ण की पांच दिवसीय पंचधुनी तपस्या, ग्राम महोत्सव में हुआ सम्मान

नीमराना ( देवराज मीणा मुंडावर )  ग्राम रोडवाल स्थित बाबा मोलडनाथ आश्रम में पांच दिवसीय पंचधुनी तपस्या के समापन पर बुधवार को ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया। महंत कर्मनाथ के सानिध्य में गांव के दो श्रद्धालु भूप सिंह और जगमोहन ने कठोर पंचधुनी तपस्या पूर्ण की। तपस्या पूर्ण होने पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, संजय लंबरदार, विधायक प्रतिनिधि ललित यादव तथा उनके साथ उपस्थित सदस्यों ने दोनों तपस्वियों का माला व साफा पहनाकर मान-सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान 11 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष संजय यादव, संजय लंबरदार, विधायक प्रतिनिधि ललित यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुबे सिंह, शेर सिंह, मास्टर कृष्ण, राजू यादव, कालूराम जोशी, भावी पार्षद प्रत्याशी ईश्वर यादव, ओमप्रकाश जोशी, राजकुमार सेन, बालवीर मिस्त्री, संजय पंच, बाबूलाल, नंदराम सेन, महिपाल पीटीआई, ओम प्रकाश मास्टर, ज्ञान प्रकाश, महेश, पंकज, अंकित, बलवान, सुखबीर, गुलशन फौजी, लालाराम, राजू जोशी, वीरेंद्र, हवाई, बलवान, शिव कुमार, मनोज सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। तपस्वी भूप सिंह और जगमोहन ने बताया कि पंचधुनी तपस्या आत्मशुद्धि और जनकल्याण की भावना से की जाती है। पांच दिन तक धुनी के समीप बैठकर जप-तप करने से मन को शांति और शक्ति मिलती है।  
तपस्या के सफल समापन पर आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत कर्मनाथ ने कहा कि ऐसी तपस्याएं गांव में धार्मिक वातावरण और सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं। ग्रामवासियों ने तपस्वियों के संयम और साधना की सराहना की और आश्रम के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................