अग्रसेन विकास परिषद महिला मंडल अंता द्वारा नवरात्रि उत्सव का आयोजन
अंता (शफीक मंसूरी) अग्रसेन विकास परिषद महिला मंडल अंता की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हैप्पी रेस्टोरेंट अंता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाली माता की पूजा-अर्चना व आरती से हुई। इस अवसर पर मंडल की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं का कुमकुम लगाकर स्वागत किया।
अध्यक्ष अंजू सिंघल महामंत्री रश्मि गोयल ने बताया की
पूजा उपरांत डांडिया रास, गरबा एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमे म्यूजिकल चेयर : प्रथम – शीला गोयल, द्वितीय – सलोनी गर्ग, ताश पत्ते गेम : प्रथम – नेहा गोयल, द्वितीय – अंजू गर्ग, स्लिप गेम : प्रथम – अंजू गर्ग, द्वितीय – मनोरमा गोयल, बेस्ट डांडिया ड्रेस : प्रथम – दीपा गर्ग, द्वितीय – रजनी गर्ग
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया।
इस आयोजन में महिला मंडल की सीमा गोयल, मीनू गुप्ता, हेमा अग्रवाल, कविता गोयल, कुसुम गर्ग, लीलावती सिंघल, नेहा गोयल, निरंजना बंसल, रजनी गर्ग, रेनू गोयल, शीला गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।


