अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर खैरथल-तिजारा में निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का होगा आयोजन

Dec 2, 2025 - 15:37
 0
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर खैरथल-तिजारा में निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का होगा आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को जिला स्तरीय निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला कार्यालय परिसर, राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में किया जाएगा।
इससे पूर्व भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 11 नवंबर से 21 नवंबर 2024 तक खैरथल-तिजारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में कुल 135 दिव्यांगजनों का चयन विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों के लिए किया गया था। अब इन सभी चयनित लाभार्थियों को आगामी कार्यक्रम में उपकरण वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में चयनित दिव्यांगजनो को जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भी प्रदान किए जाएंगे। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहनीवाल ने बताया कि विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है