'दमनकारी नीतियो' के खिलाफ डीएनटी संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
तखतगढ़ (बरकत खान) गुडा एंदला पुलिस द्वारा बालराई आंदोलन में शामिल छह समाज को गत 17 जनवरी को गिरफ्तार करने के विरूद्ध में उनकी रिहाई को लेकर डीएनटी संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालुराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। उन्होनंें ज्ञापन में बताया कि गत 5 दिसम्बर डीएनटी संघर्ष समिति के तत्वावधान में बालराई में हुए डीएनटी महा आंदोलन के बाद सरकार द्वारा डीएनटी संघर्ष समिति के बीच हुई वार्तानुसार 78 समाजबंधूओ पर मुकदमे वापस लेने की सहमति हुई लेकिन सरकार ने वार्ता विफल बनाकर डीएनटी समुदाय के साथ विश्वासघात किया। सरकार के इस विश्वास के तहत गुडा एंदला पुलिस द्वारा बालराई आंदोलन में शामिल छह समाज को गत 17 जनवरी को गिरफ्तार किया है जिसकी रिहाई को लेकर डीएनटी संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालुराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। समाजबंधुओ ने सरकार की डीएनटी वर्ग के प्रति दमनकारी नीति अपनाया है जो निदंनीय है। उन्होंने 78 जनो के विरूद्ध हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर हरीराम देवासी, जगदीश देवासी,राष्ट्रीय पशुपालक संघ के जिलाध्यक्ष, जताराम,मोतीराम, राणाराम, लाखाराम सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे