राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) का नववर्ष स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Jan 19, 2026 - 13:06
 0
राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) का नववर्ष स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) द्वारा जयपुर स्थित हीरा वैली रिसोर्ट मे नववर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में फैशन आईकॉन मिसेज जया चौहान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने की। 
महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने बताया कि सम्मान समारोह में वर्ष 2025 में माली समाज के चयनित 11 आरएएस अधिकारियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रबुद्धजनों, पत्रकारों सहित हाल ही चुनाव में निर्वाचित हुए महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्था के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, माली सैनी अधिकारी कर्मचारी विकास संस्थान के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैनी रेल्वे वाले, मिसेज जया चौहान (भीलवाड़ा) को माला, साफा, स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा महासभा की जयपुर शहर महिला विंग अध्यक्ष काजल सैनी की जिला कार्यकारी के महिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण किया व चाकसू में आगामी 23 फरवरी को 51 जोड़ो के होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया गया साथ ही जयपुर इकाई के सभी तहसील अध्यक्षों व भामाशाहों का सम्मान किया गया। प्रदेश प्रवक्ता सुनील सैनी ने समारोह मे आए हुए सभी गणमान्य समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया । 
इस अवसर पर महासभा के संरक्षक विशनाराम देवड़ा, प्रदेश महामंत्री (संगठन मुख्यालय) भवानीशंकर माली, सुषमा तंवर, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सोलंकी, कार्यकारी अध्यक्ष शीला सैनी, प्रदेश महामंत्री संतोष सैनी, लीला सैनी, विमला सैनी, लीला सैनी, महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, सत्यनारायण खटवाड़ा, कार्यक्रम संयोजक घीसाराम सैनी, ललिता संजीव मेहरवाल, मंगल प्रसाद चौहान, हरिकिशन सैनी, रिटायर्ड आरएएस कनिष्क सैनी, ओंकार मल सैनी सहित सैकड़ों महासभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................