नेशनल हाइवे पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग, कंटेनर की चपेट में बाईक से पेट्रोल निकला

Jan 21, 2026 - 13:32
 0
नेशनल हाइवे पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग, कंटेनर की चपेट में बाईक से पेट्रोल निकला

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप नीमराना दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे  के फ्लाईओवर के पास एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। ओवरटेक कर रही बाइक फिसलते हुए कंटेनर के नीचे आ गई।
इस दौरान बाइक की टंकी का अचानक ढक्कन खुलने से पेट्रोल फैलने से आग पकड़ ली। लेकिन बाइक सवार दो युवक बच गए।
थानाप्रभारी  प्रक्रिता सिंह ने बताया- हाइवे पर बस स्टैंड के पास बस सड़क किनारे रुककर सवारियां उतार रही थी।

इसी दौरान सिरसा घोघड़ा, भिवानी निवासी बाइक सवार मनवीर सिंह (40) पुत्र वेदपाल सिंह ने बस को ओवरटेक करने पर पीछे से आए एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।  बाइक सवारों के दूर गिरने के साथ कंटेनर ट्रक के नीचे चली गई।
इस दौरान बाइक की पेट्रोल आग की लपटें कंटेनर के टायरों तक भी पहुंच गईं। बाइक सवार मनवीर सिंह और मुरादाबाद निवासी साहिल को लोगों ने बाहर निकाल लिया सूचना मिलने पर नीमराना ,घीलोठ से दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................