अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव 22 जनवरी को...
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अयोध्या राम जन्मभूमि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव गुरुवार को महंत को हवेली ठिकाना गंगा बाग पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।
कार्यक्रम संयोजक महंत प्रकाश दास महाराज ने बताया कि दोपहर दो बजे सुंदरकांड एवं राम भक्तों द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम का आयोजन के साथ प्रभु राम की सुंदर झांकी सजाई जाएगी।
अंत में महा आरती का आयोजन के उपरांत प्रसाद किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन की प्रमुख जिम्मेदारी समाज सेवी राम भक्त वीरेंद्र दाधीच को सौंपीं है।