चिकित्सक की मरीज के बदतमीज से नाराज ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर ताला लगाया
वैर (भरतपुर) उपखंड की मोलोनी ग्राम पंचायत के गांव झालाटाला के चिकित्सक द्वारा फीमेल मरीज के साथ बदतमीजी से नाराज ग्रामीणों ने चिकित्सालय भवन पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद ताला खोला गया।
मिली जानकारी के अनुसार झालाटाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र के चिकित्सक धरमेंद्र सिंह के पास एक फीमेल मरीज के दिखाने आयी।इस दौरान चिकित्सक ने मरीज के साथ बदतमीजी की।मरीज के द्वारा परिजनों को बताया गया।तब तक चिकित्सालय का समय पूरा होने पर घर जा चुका था।तथा अगले रोज अवकाश पर रहा।आज चिकित्सक के आने पर ग्रामीणों विरोध जताते हुए चिकित्सालय के प्रवेशद्वार पर ताला लगा दिया।सूचना मिलने पर हलैना के नायव तहसीलदार मनोज भारद्वाज व वैर के तहसीलदार भानू शर्मा (प्रशिक्षु आईएएश)मौके पर पहूंचे तथा मामले की जानकारी ली।तथा ग्रामीणों को मामले की जांच करवाकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया तत्पश्चात ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।
उक्त मामले के बारे में पूछने पर नायव तहसीलदार मनोज भारद्वाज ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।जांच पूरी होने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जायेगी।उधर डाॅ धरमेन्द्र सिंह से पूछने पर उन्होंने मरीज के साथ किसी भी तरह की अभद्रता व बदतमीजी से साफ इंकार किया है।