हॉस्पिटल एक्सटेंशन के लिए 50 हजार वर्ग मीटर भूमि स्कीम-10 में से दी जाए, नगर निगम व बीडीए करे जनहित में कार्य - गुप्ता

Jan 23, 2026 - 12:09
Jan 23, 2026 - 15:20
 0
हॉस्पिटल एक्सटेंशन के लिए 50 हजार वर्ग मीटर भूमि स्कीम-10 में से दी जाए, नगर निगम व बीडीए करे जनहित में कार्य - गुप्ता

भरतपुर( विष्णु मित्तल)| आर बी एम हॉस्पिटल के एक्सटेंशन के लिए स्कीम-10 में से 50 हजार वर्ग मीटर भूमि आरक्षित कर शीघ्र उपलब्ध कराई जाये साथ ही नगर निगम व भरतपुर विकास प्राधिकरण जनहित के कार्य करें जिससे शहर में अनावश्यक विवाद जैसी स्थिति न बने | इस सम्बन्ध में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है वे हॉस्पिटल एक्सटेंशन की भूमि व अन्य कार्यों की वजह से पैदा हुये विवादों को हल करने में हस्तक्षेप करें ताकि शहरवासियों के मन में हमारे मुख्यमंत्री की छवि कायम रह सके |

गुप्ता द्वारा लिखे गये पत्र में कहा है कि चिकित्सा संस्थानों का भवन निर्माण आगामी 30-40 वर्षों की आवश्यकता के अनुसार किया जाता है | वर्तमान में आर बी एम चिकित्सालय के पास भावी विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि मौजूद नहीं है केवल पास में स्कीम-10 की भूमि है | जहां पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान 25 हजार वर्ग मीटर जमीन हॉस्पिटल विस्तार के लिए आरक्षित की थी जो भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए कम है | ऐसी स्थिति में इसे 50 हजार वर्ग मीटर किया जाये | इस भूमि को शीघ्र मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराई जाये | वहीं प्रशासन हॉस्पिटल विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज के पास 19 हजार वर्ग मीटर आवंटित करने जा रहे हैं जबकि एस ई जेड में पहले से 31 हजार वर्ग मीटर भूमि मौजूद है |

निदेशक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि भरतपुर विकास प्राधिकरण एंव नगर निगम ने करीब एक हजार करोड़ का ऋण ले रखा है लेकिन दूरगामी सोच के अभाव व बद इन्तजामी के कारण विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा बल्कि शहरवासियों के लिए समस्या का कारण बनता जा रहा है | शहर की स्कीम-13 अनियमितताओं व कुप्रबंध की भेंट चढ़ चुकी है | सीवरेज, नाला निर्माण, ओवर ब्रिज के नाम पर खोदी गई सड़कें आमजन के आवागमन में बाधा बनी हुई है | उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि ग्रामीण हाट को तोड़ कर वहां पार्किंग स्थल बनाने का जो प्रस्ताव है वह उन गरीब लोगो के पेट पर लात मारना जैसा है जो अपने हुनर से तैयार उत्पादों का यहाँ विक्रय कर रोटी रोजी कमाते रहे हैं | यदि यही स्थिति रही तो प्रशासन के विरुद्ध जन आन्दोलन चल सकता है |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है