पशु कल्याण पखवाड़ा के तहत जीव-जंतु कल्याण दिवस गया मनाया

Jan 23, 2026 - 09:42
 0
पशु कल्याण पखवाड़ा के तहत जीव-जंतु कल्याण दिवस गया मनाया

गोशालाओं में स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई, विद्यार्थियों में जागरूकता व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) पशु कल्याण पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को जीव-जंतु कल्याण दिवस का आयोजन बाबा पीर संजयनाथ गोशाला एवं गढ़ी मामोड गोशाला में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ आमजन एवं विद्यार्थियों में पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान गोशालाओं में मौजूद पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा उनकी पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खनिज लवण का वितरण किया गया। साथ ही गोशाला परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के मध्य पशुपालन एवं पशु कल्याण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पशुओं के महत्व, उनके संरक्षण एवं पशुपालन से जुड़े सामाजिक सरोकारों की समझ विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को पशुओं के प्रति दया भावना, पशुओं का समुचित रख-रखाव एवं देखभाल, तथा मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग नारायणपुर ने पशु कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश सैनी, डॉ. मुकेश सैनी, पशुधन निरीक्षक श्री धर्मपाल यादव, मोहरसिंह यादव, नेतराम गुर्जर, नेतराम सैनी, जितेन्द्र शर्मा, सपना सैनी, पूरण सैनी, पशुपरिचर क्षमा चौहान तथा गोशाला संचालक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकगण भी मौजूद रहे। अंत में उपस्थितजनों ने पशु कल्याण एवं संरक्षण के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................