वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा की जा रही है विभिन्न गतिविधियां

Jun 1, 2026 - 23:14
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा की जा रही है विभिन्न गतिविधियां

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) 
         राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न जनजागरूकता एवं जल संरक्षण गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार का दिन कृषि एवं उद्यान विभाग के लिए विशेष रूप से निर्धारित किया गया, जिसके अंतर्गत जिलेभर में किसान गोष्ठियों, किसान चौपालों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों सहित जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य आयोजित किए गए।
          उपनिदेशक कृषि विभाग ने बताया कि सिंचाई पाइपलाइन एवं फार्म पॉण्ड से संबंधित कार्यों के प्री एवं पोस्ट वेरिफिकेशन, सूक्ष्म सिंचाई संरचनाओं के शुभारंभ, जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं पूजन तथा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण की तैयारियों के रूप में गड्ढा खुदाई जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कार्यालय परिसरों में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन कर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
           अधिकारियों ने समस्त फील्ड कार्मिकों को निर्देशित किया है कि अभियान अवधि के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों को अनिवार्य रूप से वंदे गंगा ऐप पर अपलोड करें। पूर्व में संपादित कार्यों को पास्ट इवेंट तथा वर्तमान में आयोजित गतिविधियों को लाइव इवेंट के रूप में दर्ज किया जाएगा। विभागीय प्रगति को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक फील्ड कार्मिक द्वारा प्रतिदिन अधिकतम गतिविधियों का ऑनलाइन अपलोड सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा किसानों में जागरूकता बढ़ाकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................